हल्द्वानी : देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो कैसे स्पा की आड़ में चल रहा है सेक्स रैकेट पुलिस ने पांच लड़कियों को किया रिकवर

हल्द्वानी: हल्द्वानी में इन दिनों स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है । पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद भी स्पा सेंटर संचालक मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चला रहे हैं ।स्पा सेंटर के आड में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के एक स्पा सेंटर में छापामारी कर मौके से 5 लड़कियों को रिकवर किया है। साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान चार युवक और दो संचालक मौके से फरार हो गए।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया की दुर्गा सिटी सेंटर में स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार चल जा रहा था जिसके बाद आज टीम ने यहां छापामारी की। रिकवर की गई लड़कियां दिल्ली और उधम सिंह नगर की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। साथ ही स्पा सेंटर को सील किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों पुलिस लगातार स्पा सेंटरों में छापामारी कर रही है 1 हफ्ते के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इसी सप्ताह पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर में छापामारी कर आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को रिसीवर कर स्पा सेंटर को सील किया था। पकड़े गए लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है
त
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार