पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी लूट मौके पर पुलिस

बेखौफ बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की है उधम सिंह नगर के काशीपुर मे मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ग्राहक बनकर लाखों रुपये बंदूक की नोंक पर लूट लिए और फरार हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे तीन लोग मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे और बंदूक की नोंक पर लगभग दस लाख रुपये लूट लिये।
इस घटना से जिले भर में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मुरादाबाद रोड स्थित काशीपुर पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े कुछ बदमाश बैंक के अंदर घुस गए और तमंचे के बल पर कैशियर से कैस लूट कर फरार हो गए, सभी को तमंचों के बल पर बंधक बनाया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस बल बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गया और टीम गठित कर जांच में जुट गया, आसपास क्षेत्रों में लगे कैमरा को खंगालने शुरू कर दिए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे