UKSSSC ने जारी किया वन विभाग भर्ती परीक्षा का नया अपडेट
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन दरोगा पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर आयोग ने आदेश जारी किया है।
आयोग द्वारा जारी किए गए आदेश में वन दरोगा पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा, 28 एवं 29 जून 2022 को देहरादून में निर्धारित की गई है।
।
इस शारीरिक दक्षता परीक्षा के अर्न्तगत पुरुष अभ्यर्थियों की ऊँचाई व सीने की माप के साथ 25 किलोमीटर दौड़ (अधिकतम 04 घण्टों में) तथा महिला अभ्यर्थियों हेतु ऊँचाई व 14 किलोमीटर (अधिकतम 04 घण्टों) की दौड़ होगी।
उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र परीक्षा आयोजन की तिथि से एक सप्ताह पूर्व निर्गत किये जायेंगे।
अतः समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि, उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पूर्ण तैयारी के साथ आयें तथा घोषणा पत्र भी साथ लायें, कि वे इस परीक्षण के लिए अपने आपको स्वस्थ समझते हैं व परीक्षण के दौरान यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई कठिनाई आयेगी तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं लेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती