डीडीहाट को जिला बनाने की मांग को लेकर मशाल जुलूस के साथ सड़कों पर उतरे लोग( देखें वीडियो)
डीडीहाट: वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा रानीखेत, डीडीहाट, यमुनोत्री व कोटद्वार रानीखेत को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद आज 10 साल बाद भी जिला का शासनादेश जारी नहीं होने के बाद अब यहां के लोगों ने आंदोलन का मन बना लिया है।
संघर्ष समिति के बैनर तले अब लोग जिला बनाने के लिए आंदोलन तेज कर दिया है। डीडीहाट को भी जिला बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जमकर सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाल उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से तत्काल जिला बनाए जाने की शासनादेश जारी करने की मांग की।
लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर कहा है कि वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने रानीखेत, डीडीहाट, यमुनोत्री व कोटद्वार को नया जिला घोषित किया गया था लेकिन आज तक उसका शासनादेश जारी नहीं हुआ ऐसे में सरकार को चाहिए कि डीडीहाट समेत सभी चार नए जिलों के गठन को शासनादेश जारी करना चाहिए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत