उत्तराखंड:ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर दर्दनाक हादसा: वाहन पर गिरा बोल्डर, महिला की मौत, चार लोग घायल-देखे-VIDEO

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में एक इको वाहन आ गया। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी के मुताबिक, चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव से एक इको वाहन देहरादून जा रहा था। वाहन में पांच लोग सवार थे। शिवानंदी के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरा और वाहन पर आ धमका। इसमें नंदा देवी (60) पत्नी गोपाल सिंह, निवासी ग्राम तोरती की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों—महावीर सिंह, यशोदा देवी, शंभूराम और वीरल—को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे