हल्द्वानी..संदिग्ध हालत में नदी से बहता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस !
हल्द्वानी: घर से निकली एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नंधौर नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान लाखनमंडी, चोरगलिया निवासी ममता पोखरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ममता रोज सुबह दूध लेने के लिए घर से निकलती थीं | रविवार सुबह भी वो साढ़े चार से पांच बजे के बीच निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
काफी देर तक ममता के ना लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, इस बीच सुनारखेड़ा स्थित नंधौर नदी में एक व्यक्ति ने महिला का शव देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने शव की शिनाख्त की तो पता चला की शव ममता का है | वहीं चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया | पूरे मामले की जांच की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,