हल्द्वानी के जालसाज बंटी-बबली पर पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: जमीनी धोखाधड़ी के मामले में नैनीताल पुलिस ने पहली बार गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया है.जमीनी धोखाधड़ी के मामले में पुलिस जालसाज दंपति शेखर और तनुजा के गले में पुलिस का शिकंजा और कस गया है. जालसाज पति पत्नी को हल्द्वानी पुलिस पिछले वर्ष 26 मई को पंजाब के जीरकपुर से जरनैल इनक्वेव 2 से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने अब दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज किया है.

Ad


दंपति पांच लोगों से करोड़ों की ठगी की और फरार हो गए थे
मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि छड़ायल निवासी शेखर चंद्र और उसकी पत्नी तनुजा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है बताया कि शेखर चंद्र और तनुजा लंबे समय से लोगों से झांसा देकर लाखों की ठगी कर रहे थे कभी संपत्ति की खरीद-फरोख्त तो कभी दुकान से लाखों का सामान खरीदकर भुगतान को बकाया छोड़कर फरार हो जाना पेशा इनका है मुखानी थाने में दंपति के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं. चंद्रशेखर को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद गैंगस्टर एक्ट में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.

जमीनों की आड़ में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और पूर्व आईजी कुमाऊं डा.निलेश आनंद भरणे ने त्वरित कार्रवाई की मुहिम चलाई. मंडलायुक्त ने अपने जनता दरबार में आने वाली शिकायतों पर त्वरित एक्शन लिया और बड़ी संख्या में लोगों के पैसे वापस दिलाए जबकि पूर्व आईजी ने जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए एक एसआईटी गठित कर दी थी जिसके जरिये न सिर्फ लोगों के पैसे वापस मिले, बल्कि कई लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हुई.

पिछले साल जालसाज दंपति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था इन दोनों ने 5 लोगों से करीबन एक करोड़ से अधिक की जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी और सभी मुकदमे मुखानी थाने में दर्ज किए गए थे.दंपति पर अब गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है.
नैनीताल जिले में पहली बार जमीन के धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया है ऐसे में अब दंपति की मुश्किलें और बढ़ गई है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें