Uttarakhand:दर्दनाक हादसे ने छीन ली चार लोगो की जिंदगी, जा रहे थे मंदिर मौत के मुंह में समा गए

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है घटना बागेश्वर का बताया जा रहा है बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग में बड़ा हादसा हुआ। रविवार सुबह दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हुई। घटना स्थल पर पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम पहुंची। शव नदी से निकाल लिए गए।
बता दे की बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग में तुपेड के पास 300 मीटर खाई में ऑल्टो कार के गिरने से चार की मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। फायर टीम को सूचना मिलने पर टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। सभी शवो को खाई से बाहर निकाल लिया है। फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शवो का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है।
चिड़ंग गडेरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से होते हुए गदेरे में जा गिरी चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (,24) पुत्र देव राम निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है.
दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई बताए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे