Uttarakhand:वीडियो में देखिए मगरमच्छ ने कैसे किया शिकार, बकरी को जबड़े में दबाकर चंद सेकंड में हुआ गायब-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जहां नदी के किनारे बैठा मगरमच्छ चंद सेकंड में बकरी को अपनाने वाला बना लेता है वीडियो अल्मोड़ा जनपद के मर्चुला क्षेत्र से सामने आया. जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के किनारे बाहर बैठा मगरमच्छ के पास तीन बकरी पहुंचती है लेकिन बकरी को आभास नहीं होता है कि उसके सामने जो बैठा है वह मगरमच्छ है फिर क्या चंद सेकंड में मगरमच्छ बकरी को अपना निवाला बनकर उसको पानी के अंदर खींच कर ले गया.

यह घटना लोगों ने अपनी मोबाइल में कैद किया है और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
जिसमें नदी किनारे बैठे मगरमच्छ ने बकरी का शिकार किया. ये वीडियो दो दिन पुराना ही बताया जा रहा है, जिसे वहां मौजूद पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद किया वीडियो मर्चुला क्षेत्र बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मगरमच्छ रामगंगा नदी से बाहर निकलकर किनारे पर आराम फरमा रहा था. तभी वहां कुछ बकरियां पहुंचती है. एक बकरी धीरे-धीरे मगरमच्छ की तरफ बढ़ती है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस

जैसे ही बकरी मगरमच्छ की रेंज में आती है, तभी अचानक से मगरमच्छ मुंह खोलता है और बकरी को अपने मुंह में दबाकर नदी में गायब हो जाता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मगरमच्छ बकरी को संभलने तक का मौका भी नहीं देता है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें