Uttarakhand: हरिद्वार में हर की पैड़ी से एक साल का मासूम बच्चा चोरी, घटना सीसीटीवी मे कैद एक सप्ताह में दूसरी घटना

हरिद्वार: हरिद्वार से बच्चा चोरी होने की अवसर घटनाएं सामने आ रही है हरकी पैड़ी क्षेत्र से लगातार बच्चे अगवा होने की घटनाएं पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा रही हैं। बीते सप्ताह तीन साल की बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को बरामद किया ही था कि अब फिर मंगलवार की सुबह एक साल का बच्चा अगवा कर लिया गया। जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला सहित दो संदिग्ध कैद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि भिक्षावृत्ति करने वाली एक महिला खाना लेने गई, इसी बीच उसके एक साल के बच्चे को कोई उठाकर ले गया.सूचना मिलने पर हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं. सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति बच्चे को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया है. जिसके बाद पुलिस तलाश में जुट गई है.
मामले में हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हरकी पौड़ी क्षेत्र में एक बच्चे के चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी. फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है, जल्द ही बच्चे को ढूंढ लिया जाएगा. वहीं बच्चे की मां ने बताया कि वो और उसका पति भिक्षावृत्ति कर अपना गुजर बसर करते हैं.
घटना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है। जब नीतू पत्नी छोटू दास निवासी लालजीवाला रोड़ीबेलवाला अपने एक साल के बच्चे को नाईसोता घाट पर अपनी बड़ी बेटी के पास छोड़कर खाना लेने के लिए गई थी। खाना लेकर जब वापस लौटी तो बच्चा गायब मिला, जानकारी करने पर पता चला कि कोई उसे अगवा कर लिया गया है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिखा। साथ ही एक महिला भी फुटेज में दिखाई दी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO