नैनीताल के जंगलों की आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा-देखे-VIDEO

नैनीताल जनपद के कई क्षेत्रों के जंगल में पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है.एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर भीमताल क्षेत्र के एयर फोर्स बेस कैंप के पास लगी आग पर नियंत्रण पा लिया है लेकिन अभी भी कई जगहों पर आग धधक रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंच आग पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए हैं,यहां तक की वन विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है.
ऐसे में अब पहाड़ों पर लगी आग को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने एनडीआरएफ की मदद ली है. आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की एक टुकड़ी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एनडीआरएफ के जवानों को भवाली के महेश खान और मनोरा रेंज में लगाया गया है जो आग के दृष्टि से काफी संवेदनशील है.
एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर गदरपुर से एनडीआरएफ की एक टुकड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची है उन्होंने बताया कि किन-किन जगहों पर आग लगी है इसका उन लोगों ने सर्वे भी कर लिया है और जहां कहीं भी आग लगी हुई है उनको बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ की और जवानों को लगाया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,