Nanital News:बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल परिवार सहित कैची धाम बाबा नीम करोली का किया दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल स्थित बाबा नीम करोली महाराज का कैंची धाम आश्रम देश विदेश के लिए आस्था का केंद्र है. कई नामी हस्तियां और खिलाड़ियों बाबा के आशीर्वाद लेकर मुकाम हासिल कर चुके हैं. विराट कोहली हो या महेंद्र सिंह धोनी सभी ने बाबा नीम करोली बाबा के आश्रम में जाकर आशीर्वाद लिया है.
जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची साइना नेहवाल ने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए साइना नेहवाल करीब एक घंटे तक मंदिर में रही.

Ad


बताया जा रहा की साइना नेहवाल आज सुबह 11 बजे अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची साइना नेहवाल ने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए. साइना नेहवाल बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के बाद अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है जहां साइना नेहवाल ने बताया है कि वह बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के साथ-साथ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कभी आनंद उठाया। जबकि नैनीताल के गुनगुनी धूप में उन्होंने लुफ्त उठाया.

साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था.
हरियाणा की शटलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत पहले ही कर दी थी, जब उन्होंने 2008 में BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीती थी उसी साल उन्होंने पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई भी किया था, लेकिन लंदन 2012 में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें