हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी ने भारी मात्रा में चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी: काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी के टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है. काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा और
अनीस अहमद प्रभारी एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम के हेडाखान क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कृपा से 1 किलो 50 ग्राम अवैध चरस बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है. पकड़ी गई चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख के आसपास बताई जा रही है.
पकड़े गए आरोपों के नाम यशपाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम कौंता, थाना खनस्यु जनपद नैनीताल का रहने वाला है. काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेडाखान क्षेत्र से चरस लेकर आता है और हल्द्वानी शहर के अलग अलग स्थानों में बेचकर पैसे कमाता है. बीती रात में भी वह इसी फिराक में तस्करी के लिए निकला था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इससे पहले भी अभियुक्त नशे की तस्करी में जेल जा चुका है.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहाड़ से कम कीमतों में चरस को लाकर हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्र में ऊंचे दामों में भेजता है.आरोपी द्वारा चरस तस्करी की सूचना पर पुलिस आरोपी को कई दिन से तलाश रही थी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO