बेटे की शादी की तैयारी में जुटे नैनीताल पुलिस के जवान की आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : नैनीताल जनपद के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस के इस जवान का असामयिक निधन हुआ है, जवान की मौत के बाद जहां पुलिस प्रशासन में दुख की लहर है। मूल रूप से खटीमा निवासी 52 वर्षीय कांस्टेबल भरत प्रसाद गौतम समान समय में चोरगलिया थाने में तैनात थे बेटे का आगामी 20 अप्रैल को विवाह होना था वह शादी की तैयारी में ही लगे हुए थे कि कुदरत को यह मंजूर नहीं हुआ और आज उनका असामयिक निधन हो गया।

लम्बे समय लालकुआं, काठगोदाम हल्द्वानी कोतवाली में रहे और वर्तमान में चोरगलिया थाने में तैनात जवान की आकस्मिक मृत्यु से सभी स्तब्ध हैं, नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। थाना चोरगलिया में नियुक्त कांस्टेबल भरत प्रसाद गौतम पुत्र नंदन प्रसाद की अचानक मृत्यु से उनके परिवार जनों के साथ नैनीताल पुलिस परिवार में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

नैनीताल पुलिस द्वारा भरत प्रसाद गौतम के घर जाकर उनके परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी गई।

अंतिम शव यात्रा में शामिल होकर नैनीताल पुलिस ने कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को गार्द आफ आनर देकर पूरे सैन्य सम्मान के साथ नम आंखो से खटीमा घाट में अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

समस्त पुलिस परिवार द्वारा इस अपूर्ण क्षति पर दुख तथा संवेदना प्रकट की गयी है। परमपिता परमेश्वर आरक्षी की दिवंगत आत्मा को शान्ति दें तथा परिवार को असमय हुईं अपूर्ण क्षति से उत्पन्न दुखमय परिस्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में नैनीताल पुलिस उनके परिवार के साथ है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें