हल्द्वानी:6 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बाघ वन विभाग की पकड़ से दूर , विभाग ने अगली रणनीति की तय

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: फतेहपुर रेंज में 6 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला आतंक का पर्याय बने बाघ को वन विभाग अभी तक नहीं पकड़ पाया है ऐसे में स्थानीय लोगों में रोष है, बाघ को पकड़ने के लिए जामनगर गुजरात से आई 36 सदस्य टीम बाघ को रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी हुई है लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली है । वन विभाग और गुजरात से आई टीम बाघ को पकड़ने के लिए जंगल में कई मचान तैयार किए हैं जिससे कि बाघ को ट्रेंकुलाइज कर उसको पका जा सके । इसके अलावा डेढ़ सौ से अधिक वन कर्मियों के अलावा 80 कैमरा ट्रैप और पिजरा भी लगाए गए हैं लेकिन बाघ पकड़ से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

शनिवार को जंगल से लगे भदुनी गांव में जंगली जानवर ने 3 पशुओं को अपना शिकार बनाया है जिसके बाद लोगों में एक बार फिर से दहशत है, बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के पशु जंगल में घास चुने गए थे इस दौरान जंगली जानवर ने हमला बोला है, वन क्षेत्राधिकारी ख्यालीराम आर्य का कहना है कि पशुओं पर हमला करने वाला संभवत तेंदुआ हो सकता है । फतेहपुर से काठगोदाम किस क्षेत्र तक लगातार जंगली जानवरों के हमले से लोगों में दहशत हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

फिलहाल वन विभाग और गुजरात जामनगर से रेस्क्यू टीम बाघ के पकड़ने की हर संभव कोशिश में लगी हुई है जानकारी मिल रही है कि बाघों की संख्या 4 है ऐसे में टीम द्वारा यह पुष्टि नहीं किया जा रहा है कि आदमखोर बाघ इसमें से कौन हो सकता है ऐसे में 1 कर्मियों को भी कठिनाई हो रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें