नैनीताल: लिफ्ट देने के बहाने पुलिसकर्मी ने महिला से की अश्लील हरकत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल : शहर की एक महिला हेल्थ ऑफिसर ने पुलिसकर्मी पर लिफ्ट देने के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस विभाग के फॉलोअर में तैनात है ।पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है जहां शहर की रहने वाली एक महिला काशीपुर से नैनीताल को लौट रही थी इस दौरान कालाढूंगी के पास पुलिसकर्मी ने महिला को लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया लेकिन बीच रास्ते में पुलिसकर्मी उसके साथ अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ करने लगा जिससे वह बाइक से कूदकर किसी तरह से अपनी आबरू को बचाया। अपने साथ हुई घटना को महिला ने जब नैनीताल परिजनों से बताया तो परिजनों ने खड़ी कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

मंगलवार देर रात काशीपुर से नैनीताल लौट रही थी। इसी दौरान कालाढूंगी क्षेत्र में गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इस बीच वहां तैनात पुलिसकर्मी ने एक बाइक चालक को रोका और कहा कि बाइक सवार पुलिस विभाग में ही तैनात है, वह उसके साथ नैनीताल जा सकती हैं। उस पर विश्वास कर महिला बाइक में बैठ गई। कुछ आगे जाने के बाद बाइक चालक ने आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी महिला से गलत बातें भी करने लगा। इसके बाद बजून क्षेत्र में सुनसान जगह पर बाइक रोकी और महिला से अश्लीलता शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह महिला बचकर वहां से भागी और पास में ही मौजूद दुकानों पर उसने शरण ली। वही पुलिसकर्मी के इस हरकत से एक बार पुलिस के ऊपर दाग लगा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें