Nainital News: अज्ञात लाश मिली हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी: मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत धारी ब्लॉक के धानाचूली के जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. महिलाओं की सूचना पर पहुंची मुक्तेश्वर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है. मृत के सर और सर पर चोट के निशान होने से हत्या के आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र धानाचूली के जंगल में कुछ महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं इस दौरान उन्हें मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर नीचे घने जंगल में एक शव पड़ा दिखा. सूचना पर भीमताल सीओ सुमित पांडे व मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी टीम के साथ पहुंचे उन्होंने लोगों से शिनाख्त को पूछताछ की पर शव शिनाख्त नहीं हो सकी.फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए.बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं जिसे लेकर लोगों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है.
मुक्तेश्वर थाना प्रभारी कमीत जोशी ने बताया कि आसपास के थाने में दर्ज गुमशुदगी की जांच की जा रही है. मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है मृतक का शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संभव तक मृतक की गिरने से मौत हुई होगी लेकिन पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं.
इसके अलावा पोस्ट भी जारी किए गए हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती