हल्द्वानी:नैनीताल मार्ग पर अज्ञात वाहन के चपेट में गुलदार हुई मौत.

हल्द्वानी: नैनीताल- हल्द्वानी राष्ट्रीय जोलीकोट के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गुलदार की मौत हुई है. गुलदार की मौत के बाद वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. घटना देर शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत्यु गुलदार के शव को कब्जे में लेकर रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर लेकर लेकर आया है जहां शनिवार का उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा.
वन क्षेत्राधिकारी मुकुल कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम को नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट एक नंबर मोड़ के पास राहगीरों को एक लैपर्ड कैट को घायल और बेसुध अवस्था में देखा.राहगीरों की सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.लैपर्ड कैट के मुंह से खून निकल रहा था.टीम घायल लैपर्ड कैट को लेकर रेस्क्यू सेंटर रानीबाग ले आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आने से लैपर्ड कैट की मौत हुई है.उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है.
शनिवार का उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा मृतक गुलदार की उम्र 2 साल के आसपास से है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. प्रथम दृश्य किसी वाहन के चपेट में आने से गुलदार घायल हुआ है.आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया जा रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO