नैनीताल बस हादसा: हादसे का ये कारण आया सामने, नम आंखों के सातों शवो को परिजनों ले गए हरियाणा

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम नैनीताल से घूम कर लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की बस खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हुई है.जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे में मारे सभी सातों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनको परिजनों को सौंप दिया है.
हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज मानव शव विच्छेदन गृह में सभी मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया. मृतकों और घायलों के परिवार हल्द्वानी पहुंच गए है. मृतकों के परिवार एंबुलेंस अपनों का शब हरियाणा ले गए. बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग निजी स्कूल स्कूल के स्टाफ थे.पहले भी बस से कई बार नैनीताल घूमने आ चुके हैं. सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि सभी घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज चल रहा है इसके अलावा हरियाणा हिसार के जिलाधिकारी भी यहां के प्रशासन के संपर्क में है.
हिसार के जिला प्रशासन की एक टीम भी हल्द्वानी पहुंची हुई है. हादसे का कारणों का जांच किया जा रहा है.
संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया कि हादसे की जांच के लिए परिवहन विभाग की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां जांच पड़ताल की तो प्रथम दृष्टिया पाया गया कि स्पीड अधिक होने और घटना स्थल पर तीव्र मोड और ढलान हादसे का कारण हो सकता हैं. जिस जगह पर घटना हुआ है वहां पर अधिक अंधेरा होने और उस जगह को अंधा मोड़ कहा जाता है. इसके अलावा जांच में पाया गया कि सड़क के किनारे बनाया गया पैराफिट भी डैमेज था ऐसे में बस चालक बस पर कंट्रोल नहीं कर पाया होगा और बस नियंत्रित होकर खाई में गिरी होगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO