नैनीताल : सगाई की रस्म के बाद लापता हुआ प्रेमी जोड़ा पुलिस ढूंढ खोज में जुटी

नैनीताल जिले के बेतालघाट से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां सगाई के बाद अचानक प्रेमी जोड़ा लापता हो गया। युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था लेकिन सगाई की रस्म अदा के बाद से दोनों लापता है। पूरे मामले में लड़की के परिजनों ने पुलिस में सूचना दी है।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है
बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के एक युवक का कोटाबाग निवासी युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी को लेकर परिजनों ने विरोध किया लेकिन दोनों परिजन राजी हो गए हैं पिछले महीने शादी तय कर सगाई की रस्म पूरी कर ली गई जहां दोनों परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन 19 फरवरी को एकाएक युवती व युवक लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद गुरुवार को युवती के पिता मल्लीताल कोतवाली पहुंच पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार