हल्द्वानी के इस क्षेत्र में चला अतिक्रमण पर धामी सरकार का बुलडोजर ध्वस्त किए कई मकान-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रखा है. हल्द्वानी के मलिक के बगीचे से सरकारी भूमि पर बने अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा हटाने के बाद अब जिला प्रशासन और वन विभाग के टीम ने वन विभाग भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त करने की कारवाई किया है.
उप जिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया कि हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के बागजाला क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था उन्होंने बताया कि कुछ सालों से वहां पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लोगों ने अपने घर बनाना शुरू कर दिया था लेकिन विभाग द्वारा उनको कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण नहीं करने को कहा गया था लेकिन उनके द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था जहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में भारी संख्या में अतिक्रमणकारियों बैठे हुए हैं पहले चरण में नवनिर्मित अतिक्रमण को हटाने की कारवाई किया गया है जिसके तहत आज आठ निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है.
अतिक्रमण ध्वस्त के कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन काफी ऐतिहातन भारी फोर्स को तैनात किया था इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा पुलिस से प्रशासन और बीएससी के जवान तैनात रहे. सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास के क्षेत्र को बैरिकेड भी किया गया था जिससे कि बाहरी व्यक्ति अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह का कोई दखल ना दे. बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में काफी दिनों से भू माफी ए वन विभाग की जमीन को ₹100 ₹50 के स्टांप पर बेच रहे थे जहां प्रशासन लोगों को भूमि नहीं खरीदने की अपील भी की थी लेकिन लोगों ने स्टांप पर पेपर कर जमीन खरीदी थी.
इस मौके पर एसडीओ वन विभाग अनिल जोशी ने बताया कि अतिक्रमण कार्यों को निर्माण नहीं करने और ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनके द्वारा अभी भी निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसके बाद करवाई किया गया है भविष्य में और अतिक्रमणकारियो को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग