लालकुआं: निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद

लालकुआं: संध्या डालाकोटी के चुनाव मैदान में उतरने से लाल कुआं विधानसभा सीट से मुकाबला रोचक हो गया है, कांग्रेस से टिकट काटे जाने के बाद संध्या डालाकोटी निर्दलीय चुनाव में मैदान में उतरी हैं, संध्या डालाकोटी ने कहा है कि एक महिला को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया ऐसे में वह मातृशक्ति के समान को लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं।
, ऐसे में लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान पर उतरी संध्या डालाकोटी ने प्रचार तेज कर दिया है। संध्या डालाकोटी अपने भारी समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान डोर टू डोर कर रही है। संध्या भारी संख्या में महिलाओं को अपने साथ लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है।संध्या डालाकोटी ने आज हल्दचौड सिंघल फ़र्म गोपीपुरम और मोटाहल्दु बकुलिया में जनसंपर्क कर आशीर्वाद माँग अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।
संध्या डालाकोटी ने कहा कि वह मातृशक्ति युवा शक्ति के बल पर चुनाव लड़ रही हैं महिलाओं की आवाज को मैं विधानसभा तक पहुंचाऊंगी और लालकुवा विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा स्थापित करने का काम करूँगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO