देहरादून: कांग्रेस का चला हंटर संध्या, संजय, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कण्डारी और अन्य 6 साल के लिए पार्टी से हुए बाहर

देहरादून : कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने हंटर चलाया है बगावत कर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है
कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातबर सिंह कण्डारी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी से अनुशासनहीनता के चलते 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है
मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाये।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO