लोहाघाट: बाराही धाम देवीधुरा बग्वाल मेला में शामिल होना हो तो इस बात को रखें ध्यान

चंपावत: लोहाघाट में रक्षाबंधन के मौके पर मां बाराही धाम देवीधुरा में लगने वाला बग्वाल मेला कोविड-19 के चलते सांकेतिक रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन होगा। मेला में शामिल होने वाले लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के दोनों डोज दिखाने होंगे या 72 घंटे आरटी पीसीआर टेस्ट दिखाना होगा तभी मेले में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। गुरुवार को जिलाधिकारी विनीत तोमर मंदिरसमिति मेला प्रबंधक और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर मेले का आयोजन का रूपरेखा तैयार किया।
बैठक में तय किया गया कि कोविड के खतरे को देखते हुए इस वर्ष भी मेले का आयोजन सांकेतिक रूप में ही किया जाएगा। बाराही धाम के व्यापरियों ने 22 अगस्त को होने वाले बग्वाल के दिन बाज़ार खोलने की मांग उठाई।जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड19 की गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए व्यापारी दुकानें खोल सकते हैं।
दोनों वैक्सीन 72 घंटे rt-pcr रिपोर्ट लगाने वालों को मिलेगी अनुमति
बैठक में तय हुआ की देवीधुरा बग्वाल मेले में शामिल होने वाले लोगों को दो दिन पहले कोरोना का टेस्ट तथा 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी होगी। या जो लोग दोनों वैक्सीन चुके हैं उन्हें भी बग्वाल मेले में प्रवेश की अनुमति होगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार