नैनीताल में RTO विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध पार्किंग व शहर में प्रबंधित 49 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही

नैनीताल: उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पार्किंग की समस्या के संबंध की गई रिट् याचिका में दिये निर्देशों के क्रम में , आरटीओ हल्द्वानी संभाग द्वारा दिनांक 16 व 17 June को नैनीताल शहर में दो चेकिंग टीम लगाई गई जिसमें परिवहन कर अधिकारी श्री अभिलाष गैरोला एवं श्री गोविंद सिंह मय प्रवर्तन दल लगाए गए ।
नैनीताल शहर में माल रोड , हनुमान गडी के आस पास के क्षेत्र में एवं शहर में कुल 49 चालान किए गए । चलानी कार्यवाही से पूर्व अनाउंसमेंटकर लोगों को वाहन हटाने के निर्देश दिये गए जिसके उपरांत नो पार्किंग में वि सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कुल 18 चालान किए गए जिसमें चेकिंग टीम के साथ लोगों की बहस भी हुई ।
साथ ही नैनीताल शहर में प्रतिबंधित ऐसे वाहन जिनको अनुमति नहीं है शहर में चलने की ऐसे लगभग 15 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई व् हेलमेट ना पहने हुए 10 लोगों के चालान किये गए ।
एक वाहन का प्राइवेट रूप से पंजीकृत होने के बावजूद व्यावसायिक रूप से प्रयोग किए जाने पर चालानकिया गया ।
चेकिंग अभियान कल भी जारी रहेगा और नैनीताल शहर में नो पार्किंग में खड़े व् सड़क पर बेतरतीबी से खड़े वाहनों पर कार्यवाही के साथ ही ऐसे वाहनों पर भी कार्यवाही की जाएगी जिनके परमिट नैनीताल शहर हेतु मान्य नहीं हैं ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO