बड़ी (सावधान):उत्तराखंड में भारी बारिश का योलो अलर्ट जारी, आपदा विभाग ने चार जिलाधिकारियों को किया अलर्ट,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून(Weather Alert)- उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम पल-पल करवट बदल रहा है।
मौसम विभाग ने 5 जुलाई को एक बार फिर चार जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। उत्तराखंड में कई जगह पर हो रही बरसात के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संदेश ने लोगों में अफरा-तफरी मचा दी है संदेश में लिखा गया था कि देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 80 से 150 मिली मीटर की बारिश होने की बात कही गई।
मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. यहां तीन जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 3 जुलाई को राज्य के देहरादून , नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक आगामी 4 जुलाई को राज्य के कुछ पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।जबकि 5 और 6 जुलाई को देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी ,नैनीताल ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी की है कि बेवजह पहाड़ों पर ना जाएं, अगर पहाड़ों पर यात्रा करने का प्लान हो तो प्लान को स्थगित कर दे। इसके अलावा लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है साथ ही नदी नाले के जग में आ रहे मकान के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए निर्देश दिए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें