उत्तराखंड में भूस्खलन से आफत, ताश के पत्तों की तरह ढह गया 3 मंजिला होटल-देखे VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से आहत आ गई है। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ताजा मामला रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया केदार पुरी में जहां पर 35 कमरों का बना हुआ होटल 35 सेकंड के अंदर ढह गया यह तस्वीर इतनी भयावह थी कि लोग सिर्फ उस होटल को देखते ही रह गए लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि इस होटल को पूर्व मेंखाली करा लिया गया था

Ad

बताया जाता है कि यह होटल रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे के पास रामपुर का बताया जाता है जहां यह घटना घटी इसके साथ अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाईवे में भी भारी बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुआ है वही ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में भारी भूस्खलन हो गया है तथा सड़क का आधा हिस्सा ढहने से जनजीवन अस्त व्यस्त है और यातायात बाधित है अटाली गंगा में भी मलवा आने सड़क सोमवार से

अब अबरुद्र चल रही है लगातार बारिश के कारण एजेंसियों को मार्ग खोलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं देवप्रयाग और मुनी की रेती से भी ट्रैफिक डायवर्ट कर भेजा जा रहा है।

खतरे को देखते सोनप्रयाग में 40 और दुकानों को किया ध्वस्त

सोनप्रयाग में अवैध अतिक्रमण के तहत चिह्नित 65 दुकानों में से 40 को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। तीन दिनों में सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक कुल 265 दुकानें तोड़ दी हैं। ये सभी कच्ची व अस्थायी दुकानें रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग के दोनों तरफ अवैध तरीके से बनाई गईं थी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें