लालकुआं: विधायक नवीन दुम्का ने कई सड़कों की दी सौगात, विधानसभा क्षेत्र में बिछेगी की सड़कों की जाल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं- रविवार को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए हरिपुर शिवदत्त और बरेली मोटर मार्ग क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया और जन समस्याएं सुनी।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

रविवार को विधायक नवीन दुमका ने हरिपुर शिवदत्त क्षेत्र में 52. 86 लाख की लागत से 1.22 किलोमीटर सड़कों का शिलान्यास किया साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को बधाई दी। इसके अलावा 31 लाख की लागत से बरेली मोटर मार्ग में दीवान सिंह, चंद्र सिंह, मनोज भट्ट, राजेश नौरंगी आदि के घरों तक 870 मीटर सड़क तथा हाथी खाल में राजू नेगी के घर तक सड़क का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इस दौरान विधायक नवीन दुमका ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जन भावनाओं के अनुरूप लगातार विकास कार्य कर रही है। लालकुआं विधानसभा में उनके द्वारा स्थानीय लोगों की प्रत्येक समस्याओं का निदान किया जा रहा है। पेयजल, स्वास्थ्य चिकित्सा और सड़क को लेकर निरंतर विधानसभा में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान केशव पंत, कनिष्क प्रमुख श्रीकांत पांडे, पूर्व प्रधान इंद्र बिष्ट, महामंत्री हरीश भट्ट, अशोक पढालनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें