लालकुआँ : ग्रामसभा जयपुर खीमा में किया गया कोरोना वारियर्स का सम्मान

मुन्ना अंसारी
लालकुुआँ :- मोटाहल्दू अंतर्गत जयपुरखीमा ग्राम सभा मैं आज कोविड-19 में अपनी सराहनीय भूमिका निभाने वाले लोगों का सम्मान किया गया इस अवसर पर चिकित्सा खाद्य आपूर्ति राजस्व विभाग जल संस्थान राजस्व विभाग शिक्षा विभाग पंचायती राज आदि विभागों से जुड़े अधिकारियों के अलावा ग्राम सभा के सभी वार्ड मेंबरों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भोजन माता एवं आशा वर्कर को भी उनके सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीशचंद्र पांडे ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से कोरोनावायरस के संक्रमण पर नियंत्रण लगाया जा सका लेकिन हमें हमेशा सतर्क रहने की और सावधान रहने की जरूरत है उन्होंने कहा कि देश ने 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है उन्होंने लोगों से यह भी आव्हान किया कि जो लोग टीकाकरण से वंचित है टीका अवश्य लगा लें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी लोगों ने भयावह स्थिति का सामना किया लेकिन तमाम विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी अपनी सराहनीय भूमिका निभाते हुए महामारी पर नियंत्रण करने में कामयाबी हासिल की उन्होंने कहा कि ग्राम सभा द्वारा संबंधित विभागों से तालमेल बिठाते हुए इस दिशा में समुचित प्रयास किए गए ।
इस अवसर पर डॉ हरीश पांडेेेय, सैमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, खाद्य पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल, उप राजस्व निरीक्षक सुनीता लोहनी, उप राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, जल संस्थान के अवर अभियंता ललित मोहन ऐठानी, डॉक्टर प्रकाश पांडे, डॉक्टर संजय चौहान, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश दुर्गापाल, आशुतोष बाफिला स्कूल परिसर हेतु भूमि दानदाता पूरन चंद्र भंडारी, अनूप सिंह, प्रधानाचार्य इंद्रा आर्या, हेमलता सुयाल, राजी मल, शोभा आर्या, नन्हे कश्यप, विनोद जोशी के अलावा ग्राम सभा के वार्ड मेंबर जीवन जोशी, पुष्पा पाठक, दिशा कपिल, उमेश बिरखानी, राकेश कविदियाल, अनिता बिरखानी, चंपा सुनाल, अनिता सैनी, पार्वती जोशी, लीला मिश्रा, सीमा देवी, मंजू सुयाल, कमला पंत, कमला पाठक, लीला पढ़ालनी, तुलसी कब्डाल, दीपा कब्डाल को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर समाजसेवी कीर्ति पाठक, राहुल पाठक समेत अनेकों समाजसेवी क्षेत्रवासी मौजूद थे इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई कार्यक्रम का संचालन अजय उप्रेती ने किया
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार