लालकुआँ : ग्राम प्रधान सीमा पाठक की पहल फिर लायी रंग दिवाली पर स्ट्रीट लाइटों से जगमगाई जयपुर खीमा ग्राम सभा

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- मोटाहल्दू स्थित ग्राम पंचायत जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने ग्राम सभा वासियों को दीपावली की सौगात देते हुए पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव धनपुर, तुलारामपुर, अंबा विहार कॉलोनी में लगभग डेढ़ लाख की लागत से स्ट्रीट लाइटों के कार्य का शुभारंभ किया ।

दूधिया स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को रात के समय में सड़क पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इस वजह से उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से लगभग दो दर्जन स्ट्रीट लाइटों को लगाया है। आज सांय ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने स्ट्रीट लाइट का बटन दबा कर लाइटों को चालू किया। ग्रामीण सड़क में लाइट जलते ही रोड दूधिया रोशनी से जगमग हो उठा ।

इस दौरान ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर उक्त योजना का स्वागत किया। बेहतरीन चौमुखी विकास कार्यों के लिए तहे दिल से ग्राम प्रधान सीमा पाठक का धन्यवाद कर आभार जताया। प्रधान ने बताया कि इस स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत प्रधान व्यक्तिगत अपनी ओर से इसके बिल का भुकतान करेंगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइटों के साथ साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से उप प्रधान राकेश कविदयाल, कीर्ति पाठक,
धाराबल्लभ कविदयाल, गिरीश बिरखानी, आशीष दुमका, लक्ष्मीदत्त तिवारी, मनोज बिरखानी, कार्तिक बिरखानी, चंपा पांडे, पिंकी कांडपाल, चंद्रा बिष्ट, बबीता जीना, रेखा दुमका, अंकित बमेठा, मनीष कबड़ाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार