लालकुआं: अनियमितताएं मिलने पर जन औषधि केंद्र सील

लालकुआं: लालकुआं स्थित एक जन औषधि केंद्र में अनियमितताएं पाए जिला जन औषधि अधिकारी ने स्टेशन चौराहे स्थित एक जन औषधि केंद्र को सीज करने की कार्रवाई की है।छापेमारी में जेनेरिक दवाई बेचने सहित कई अनियमितताएं पकड़ने के बाद उक्त औषधि केंद्र को तत्काल बंद कराया गया है।
औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट शुक्रवार को लालकुआं पहुंची जहा स्टेशन तिराहे पर स्थित भारतीय जन औषधि केंद्र में छापेमारी करते हुए उन्होंने केंद्र की पत्रावलियों की जांच की तो उसमें खामी पाई गई साथ ही दुकान में प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करते हुए पाया जहां उन्होंने तुरंत दुकान को बंद करवा दिया।
इस दौरान उन्होंने शहर के अन्य मेडिकल स्टोर स्वामियों की बैठक ली जहां किसी भी तरह की प्रतिबंधित दवाइयां नहीं बेचने के निर्देश दिए साथ ही बिना डॉक्टर के पर्ची के दवा नहीं बेचने के निर्देश दिए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार