हल्द्वानी:जमीनी धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जप्त

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में जमीनी धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. जमीनी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है इसी के तहत मुखानी थाना पुलिस ने जमीनी धोखाधड़ी करने वाले और पुराने अधिक घटनाओं में लिप्त दो व्यक्तियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया हैं.
दोनों पर विभिन्न धाराओं में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं मुकदमे के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है. मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत पंकज और तरुण लंबे समय से जमीन खरीद फरोख्त का काम करते थे.लोगों से रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं करते थे.यहां तक कि लोगों को पैसा वापस करने के नाम पर डराने और धमकाने का काम करते हैं.

Ad

दोनों में पंकज गैंग का लीडर है धोखाधड़ी, और धमकाने में पहले से ही पंकज पर सात और तरुण पर तीन मुकदमे दर्ज हैं.हाल में दोनों आरोपी जमानत और नोटिस पर चल रहे थे. दोनों आरोपियों द्वारा कई लोगों के साथ लाखों रुपए की जमीनी धोखाधड़ी की गई है. अब उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई है प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है. साथी दोनों आरोपियों के संपत्ति की जांच की जा रही है जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


वही एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है जमीनी धोखाधड़ी के मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. पूर्व में जमीनी धोखाधड़ी के मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई है. जो लोग भी गैंग बनाकर जमीनी धोखाधड़ी करेंगे उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर न्यायालय के आदेश पर उनकी प्रॉपर्टी और संपत्ति को जप्त की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें