Kumaun News:नाबालिग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, चाइल्ड पोर्नोग्राफी तहत मुकदमा दर्ज

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में एक युवक के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने में धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इंटरनेट में एक पोर्नोग्राफी वीडियो वायरल हो रहा था, जिसका संज्ञान लेते हुए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पेट्रोलिंग ने एसटीएफ उत्तराखंड को पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद एसटीएफ के निर्देश के बाद पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज किया गया है.
बताया जा रहा है कि वीडियो को युवक द्वारा जुलाई माह में अपलोड किया गया था सोशल मीडिया में पोर्नोग्राफी वीडियो नाबालिग लड़की का पोस्ट किया गया था. पुलिस के जांच पड़ताल में पता चला कि वीडियो सुरेंद्र सिंह निवासी सेल थाना पिथौरागढ़ द्वारा अपलोड किया गया था नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पेट्रोलिंग के निगरानी में वीडियो सामने आया है
.अश्लील वीडियो की जानकारी उत्तराखंड पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के कार्यालय से प्राप्त हुई. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और मामले की जांच में जुट गई.पूरे मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है. अभियुक्त को धारा 41 क सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने की सख्त हिदायत दी गई है.
उन्होंने कहा कि पॉर्नोग्राफी वीडियो फोटो सोशल मीडिया में अपलोड करना अपराध है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO