कुमाऊं: गुलदार ने कक्षा 5 में पढ़ने वाले मासूम को बनाया निवाला, परिवार में कोहराम

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मानव बनो संघर्ष घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है । आये दिन गुलदार किसी न किसी को निवाला बना रहा हैं। अभी बीते रोज ही पौड़ी जिले में 5 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया था। अब दुःखद खबर अल्मोड़ा जिले से आ रहीं है। यहां 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम 6:30 बजे अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के क्वैराली गांव निवासी रमेश सिंह का 11 वर्षीय पुत्र आरव सिंह घर के ही एक कमरे से दूसरे कमरे में टीवी देखने के लिए आंगन से होकर निकला। इस बीच पास ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया। वह उसे उठा कर जंगल की ओर ले गया।
स्वजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिसके बाद जिस दिशा में गुलदार भागा, उसी ओर ग्रामीण भी दौड़े। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दरी पर आरव का क्षत-विक्षत शव पडा हुआ था।
वन विभाग को इसकी सूचना दी। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आरव प्राथमिक स्कूल नैनी में कक्षा 5 में पढ़ता था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO