खटीमा बैंक लूट में पुलिस हल्द्वानी से दो और बरेली से चार को पूछताछ के लिए उठाया
खटीमा: खटीमा के झनकट ऑफ बड़ौदा बैंक शाखा में बुधवार शाम दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई लूट के मामले में पुलिस ने बरेली से चार व हल्द्वानी से दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है इन सभी ने कुछ दिन पूर्व बैंक में सिविल वर्क किया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनसे जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोग सभी कुछ दिन पहले बैंक में सिविल वर्क का काम किया था जिसके बाद पुलिस उनको शक के आधार पर हिरासत में लिया है।
खटीमा के झनकट बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बुधवार शाम दो लुटेरों ने तमंचे व चाकू की नोक पर बैंक के चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर लगभग 4 लाख 83 हजार 10 रूपये की लूट को अंजाम दिया है। वही लुटेरे बैंक लूट की घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए हैं। लूट की वारदात के बाद पुलिस और एसओजी की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लगे हैं । पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला रही है ताकि लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों का कोई सुराग लग सके।
शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं एसओजी व फोरेंसिक एक्सपर्ड ने बैंक पहुंचकर बदमाशों के प्रिंगर प्रिंट्स लिए थे। बताते है कि बैंक में कुछ दिन पूर्व सिविल वर्क का काम हुआ था। जिसमें बरेली व हल्द्वानी के लोगों ने काम किया था जिसके बाद पुलिस तक आधार पर इन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस की दस टीमें खुलासे में लगी हुई हैं जो यूपी के पीलीभीत, न्यूरिया, बेरली, बंदायू तथा सितारगंज व आस-पास क्षेत्र में बदमाशों तक पहुंचने का सुराग तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती