आज से हल्द्वानी दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं कैबिनेट मंत्री, कार्यकर्ता तैयारीयो में जुटे

हल्द्वानी:प्रदेश के समाज कल्याण व परिवहन मंत्री चंदन राम दास दो दिवसीय दौरे पर पहली बार हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री के दौरे के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं भव्य स्वागत की तैयारियों के साथ-साथ रोड शो भी होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री दास गुरुवार 7 अप्रैल को हल्द्वानी पहुंचेंगे। शाम 5.30 बजे कठघरिया चौराहे के पास हल्द्वानी पश्चिम मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
खुले वाहन में उनका काफिला भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय मुखानी पहुंचेगा। जहां शाम 6 बजे नगर मंडल व भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
सुरेश तिवारी ने बताया कि कैबिनेट काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे जिसके बाद अगले दिन 8 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बच्ची सिंह रावत के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। 11 बजे कैबिनेट मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसके बाद बागेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरेश तिवारी ने बताया कि माननीय मंत्री के स्वागत के लिए सभी तैयारियां की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे