हल्द्वानी:बैंकट हॉल के बाहर ITI गैंग का हमला, दो युवक घायल-देखे:CCTV VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में फूलचौड़ स्थित कान्ता बैंकट हॉल के बाहर शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर आईटीआई गैंग के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ितों में शैलेन्द्र बिष्ट, करन बिष्ट और उनके साथी शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आधा दर्जन युवको ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब शैलेन्द्र के साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी कड़े और पत्थरों से गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

घटना में शैलेन्द्र और करन बिष्ट के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शैलेन्द्र को 30 टांके लगे हैं, जबकि करन बिष्ट के सिर पर 4 टांके आए हैं। पीड़ितों को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया और तुरंत सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों से उन्हें जान-माल का खतरा है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें