Uttarakhand News:भारतीय वायुसेना ने संभाला जंगलों की आग बुझाने का मोर्चा,सुलगते जंगलों पर हेलीकॉप्टर से बरसाया पानी-VIDEO
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जंगल की आग लगातार तबाही मचा रही है। लगातार जंगलों में आग लगने के सिलसिले ने कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। वहीं आग की न थमने वाली घटनाओं से प्रदेश का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। जंगलों में हरियाली की जगह आग की लपटों ने सब खाक सा कर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में वनाग्नि को नियंत्रित किए जाने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन का अपडेट लेते हुए सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर रेंज अधिकारी, जोरासी (अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा ) को प्रभागीय कार्यालय स्तर पर सम्बद्ध किया गया है। सीएस ने जोनल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ/गढ़वाल तथा वन्यजीव परिरक्षण क्षेत्र को निर्देश दिए हैं कि वनाग्नि नियंत्रण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए
उत्तराखंड के जंगलों में तेजी से फैल रही आग को बुझाने के लिए अब वायु सेना भी मैदान में उतरी है। वायुसेना का हेलीकॉप्टर सोमवार शाम को श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर उतरा। यहां से हेलीकॉप्टर अलकनंदा नदी पर बनी जीवीके परियोजना की झील से बकेट में पानी अपलिफ्ट कर पौड़ी के डोभ श्रीकोट के जंगलों पर बरसाया। जिससे जंगल में आग पर काफी हद तक काबू पाने में सफलता मिली।
दूसरी ओर देवलगढ़ के आस-पास जंगलों में आग की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के अलावा कोतवाली श्रीनगर पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,