Uttarakhand News:चार नवंबर को यहाँ लगेगा धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम वाले बाबा का दरबार, सीएम धामी भी आएंगे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का उत्तराखंड के देहरादून में दरबार सजेगा. धीरेंद्र शास्त्री के चार नवंबर को देहरादून में एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले सनातन जागरूक यात्रा निकाली जाएगी।
श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दून में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक निवृति यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि 4 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शाम 4 से रात 11 बजे तक चलेगा। इससे पहले 2 नवंबर को सनातन कलश यात्रा निकाली जाएगी। तीन नवंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज में महायज्ञ का आयोजन होगा। धीरेंद्र शास्त्री का दून में यह पहला कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वामी चिदानंद सरस्वती को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दून में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक निवृति यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि 4 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शाम 4 से रात 11 बजे तक चलेगा। इससे पहले 2 नवंबर को सनातन कलश यात्रा निकाली जाएगी। तीन नवंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज में महायज्ञ का आयोजन होगा। धीरेंद्र शास्त्री का दून में यह पहला कार्यक्रम होगा।
इस मौके पर दीपक बाली, अमित त्यागी, मनीष चावला, सुमित अदल्खा, आदित्य नागर, डॉ. विशाल गर्ग, अमित सैनी, मनोज आदि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे