Uttarakhand News: यहां अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, धामी का चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियो में दहशत

ख़बर शेयर करें

अवैध अतिक्रमण पर सरकार गंभीर नजर आ रही है. सरकार द्वारा प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं इसी के तहत जिला प्रशासन हल्द्वानी में जगह-जगह अवैध अतिक्रमांक को लेकर अभियान चला रखा है.

Ad

हल्द्वानी में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण पर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण को तोड़ा गया और एक एकड़ से अधिक जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई यही नहीं नगर निगम ने इस कार्रवाई में अतिक्रमणकरियो के सामान भी जप्त किए हैं. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं थाना बनभूलपुरा प्रभारी नीरज भाकुनी द्वारा संयुक्त रूप यह कार्रवाई की गई, अतिक्रमण मुक्त इस जमीन पर नगर निगम ने अपना कब्जा ले लिया है. जमीन के बगल में एक मदरसा और मस्जिद भी बना हुआ है, जिसके पेपर चेक किए जा रहे हैं यदि दस्तावेज गलत पाएंगे तो मदरसे और मस्जिद पर भी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया मलिक का बगीचा जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे आज तोड़ा गया है और नगर निगम ने इस पर कब्जा ले लिया है जिसको नगर निगम अपने कामकाज में लाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

वही सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा शासन से सख्त निर्देश हैं जो भी अतिक्रमण शहर में हो रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. ऐसे में आज यह कार्रवाई की गई है. वहीं कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर एसओ वनभुलपुरा नीरज भाकुनी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई. अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया लेकिन पुलिस प्रशासन के सामने उनकी एक नहीं चल पाई प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कराया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें