Uttarakhand News:परिवार संग नैनीताल पहुंचे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, बाबा नीम करोली के दर्शन के बाद जाएंगे पैतृक गांव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं, खबरों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध नीम किरौली आश्रम कैंची धाम मंदिर के दर्शन भी करेंगे। इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली अपने परिवार के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे,

Ad

महेंद्र सिंह धोनी कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे हैं वह आज दोपहर दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की।मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।


महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं। 20 नवंबर को सभी लोगों का दिल्ली वापस लौटेंगे बताया जा रहा है कि दौरान धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें