Uttarakhand News:सीएम धामी ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया सनातन संस्कृति का संरक्षक, जाने क्या कहा धीरेंद्र शास्त्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री धामी के साथ जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों की थाप और जय श्रीराम के नारों के साथ भक्तों ने उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम स्थल श्रीराम और हनुमान के भजनों से गुंजायमान रहा।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा।

उन्होंने एक बार फिर भारत को हिन्दू राष्ट्र की मांग दोहराई। हर बार की तरह ही उन्होंने लोगों के पर्चे खोले ओर उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा।

शनिवार को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में पहली बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा। रात 8:20 बजे धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच को प्रणाम करते हुए हनुमान जी के चरणों मे शीश नवाया। मंच पर सबसे पहले संतो ने सनातन की हुंकार भरी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


बता दें कि शाम चार बजे महादिव्य का समय तय था लेकिन, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रास्ते में जाम में फंसे होने के कारण देर से भक्तों को दर्शन देने पहुंचे। हालांकि भक्तों में इसके बाद भी उनके दर्शन व प्रवचन को सुनने का उत्साह दिखाई दिया। लगातार सीताराम हनुमान के भजन गाते रहे। दरबार में भारी संख्या में युवा, बच्चे व बुजुर्ग समेत महिलाएं भी पहुंची हैं। वहीं इनमें युवाओं की संख्या अधिक दिख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समेत राज्य के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे देहरादून में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने उपहार स्वरुप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें