डीडीहाट जिले की मांग को अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ : डीडीहाट जिले के गठन को लेकर निर्णायक आंदोलन के संकल्प के साथ संयुक्त मोर्चा जिला बनाओ संघर्ष समिति के आह्वाहन पर आंदोलन कारी रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

Ad

शुक्रवार को रामलीला मैदान में डीडीहाट जिले के मांग को लेकर आंदोलनकारी लवी कफलिया और दीवान सिंह देउपा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।संघर्ष समिति के संरक्षक मोहन सिंह मर्तोलिया एवं दुष्यंत सिंह पांगती ने आंदोलनकारियों को माल्यार्पण कर आमरण अनशन पर बैठाया

इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि 15 अगस्त 2011 को घोषित डीडीहाट जिले को 10 साल के बाद भी अस्तित्व में नहीं आ पाया है। उन्होंने सरकार से जिलों की फाइल पुनर्गठन आयोग से भंग कर विधानसभा चुनाव से पहले जिलों का गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की।


राज्य आंदोलनकारी और कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी ने डीडीहाट जिले की लड़ाई राज्य आंदोलन के तर्ज पर लड़ने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी है कि डीडीहाट को अगर जल्द जिला घोषित नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में सरकार को भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें