उत्तराखंड में बच्ची से दुष्कर्म:होटल में ले जाकर शिक्षक ने की दरिंदगी परिजनों के उड़े होश
छात्रा को होटल में ले जाकर टीचर ने दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में कोचिंग गई ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर निवासी 16 वर्षीय किशाेरी ट्रांजिट कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो सेंटर संचालक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान विशाल छात्रा को ग्रीन चिली होटल में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। साथ ही उसे किसी को बताने पर धमकी दी गई।
बाद में किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसका पता चलते ही पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपित कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की मांग की।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशाल पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। साथ ही शनिवार सुबह कोतवाल मोहन पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO