वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात,प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने की खुदकुशी, गाड़ी में मिले दोनों के शव, खून से रंगी कार

वैलेंटाइन डे पर एक कार में युवक-युवती की डेथ मिस्ट्री में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कार में युवक और युवती की गोली लगी लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पिछले करीब 15 साल से रिश्ते में थे और शादी को लेकर विवाद चल रहा था
दिल्ली से सटे नोएडा जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां सेक्टर 39 में एक कार में लड़के और लड़की के शव बरामद हुए हैं. दोनों को गोली लगी है. साथ ही कार से पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद की है. कार में दोनों के शव खून से लथपथ थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का कहना है कि दोनों दिल्ली के कल्याणपुरी के रहने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में लगता है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली. लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है, जिससे पुलिस ने ये आशंका जताई है. पुलिस टीम मौके पर जांच में जुट गई
फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह घटना पूरे नोएडा में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,