उत्तराखंड में बड़ा हादसा,चलती स्कूटी पर मौत बनकर गिरा पेड़, स्कूटी सवार एक बहन की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

खराब मौसम के कारण मंगलवार को हरिद्वार-बीएचईएल मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास एक पेड़ गिर गया। इस बीच वहां से गुजर रही एक स्कूटी सवार दो बहनें उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल है। उसे हाॅयर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों बहनें रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिबडी मोहल्ले की रहने वाली हैं।
मृतका की पहचान चिन्मय डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा आंचल (19) के रूप में हुई है। जबकि उसकी बहन सोनिया घायल है। हादसा भगत सिंह चौक के पास गांधी पार्क के निकट हुआ है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आंचल की हॉस्पिटल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंची पुलिस टीम ने घायल सोनिया को हाॅयर सेंटर उपचार के लिए भेजा, जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हरिद्वार मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता के मुताबिक, अस्पताल में दोनों को लाया गया था, लेकिन आंचल की पहले ही मौत हो चुकी थी. जबकि, सोनिया की हालत गंभीर है, जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग