उत्तराखंड: नाबालिग के साथ दुष्कर्मऔर शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार,-VIDEO

15 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को पिथौरागढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था जहां पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है.
एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 2 नवंबर 2024 को पीयूष वर्मा निवासी पिथौरागढ़ के एक युवक के खिलाफ अपनी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म और उसका शारीरिक शोषण करने का लगाया था.

तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने पीयूष वर्मा के खिलाफ धारा 64 बीएनएस व 5/6/11/12 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया. अभियुक्त घटना के समय से ही फरार चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई थी जहां प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है .
अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लखनऊ, बिहार, अमृतसर, करनाल हरियाणा आदि शहरों में अपने ठिकाने बदल रहा था. पुलिस व एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को खजुराहो (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है.आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 