नैनीताल के ज्योलिकोट में घर के आंगन से ढाई साल के मासूम को गुलदार उठाकर ले गया वन विभाग तलाश में जुटी

नैनीताल : पहाड़ों में गुलदार का आतंक लगातार जारी है ताजा मामला नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट से सामने आया है जहां देर शाम गुलदार घर के आंगन में खेल रहे एक मासूम को उठा ले गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
पूरा मामला नैनीताल ज्योलिकोट चौकी क्षेत्र के चोपड़ा के मटियाली गांव का है। जहां शुक्रवार शाम को 6:00 बजे घर के आंगन में बैठे ढाई वर्षीय बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया।सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने बच्चे को खोजने का प्रयास किया, स्थानीय निवासी भानू राणा और उनकी पत्नी मीरा अपने दो पुत्रों 4 वर्षीय पीयूष और ढाई वर्ष राघव के साथ घर में रहते हैं, शाम के समय 6:00 बजे भानू राणा ढाई वर्षीय अपने घर के कमरे से आंगन की तरफ आया घात लगाकर बैठे गुलदार ने ढाई वर्षीय राघव को उठा ले। पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की खोज में में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार