होटल में रुके प्रेमी युगल नए साल पर मनाया जश्न, प्रेमिका से हुआ विवाद जहर खा कर दे दी जान

ख़बर शेयर करें

नए साल के जश्न मनाने आए प्रेमी युगल के बीच हुए झगड़े में प्रेमी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी पूरे मामले में पुलिस प्रेमिका से पूछताछ करने में जुटी हुई है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा मैं थर्टी फर्स्ट के मौके पर नैनीताल जिले के तल्लीताल निवासी कंचन कुमार आर्य अपनी प्रेमिका के साथ नया साल मनाने अल्मोड़ा जनपद के शहरफाटक एक होटल में रुके हुए थे। थर्टी फर्स्ट के रात्रि में दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद प्रेमी युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया होटल प्रशासन अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक मानिला सल्ट में अपना मेडिकल स्टोर चलाता था जबकि युवती हल्द्वानी में अपना पैथोलॉजी लैब चलाती है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें