हल्द्वानी:भ्रष्टाचार मामले में अभियंता अमित को पांच साल की सजा, विजिलेंस ने पकड़ा था रिश्वत लेते

हल्द्वानी: उत्तराखंड सतर्कता विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा .उत्तराखंड सतर्कता विभाग कुमाऊँ मंडल द्वारा दर्ज एक भ्रष्टाचार मामले में लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिक) के तत्कालीन अपर सहायक अभियंता अमित गिरी को विशेष न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए पांच साल के कठोर कारावास और दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता धीरेन्द्र सिंह ने 5 फरवरी 2018 को सतर्कता विभाग को एक लिखित शिकायत दी थी.उन्होंने आरोप लगाया कि अमित गिरी ने उनके कार्य की माप पुस्तिका (एम.बी.) बनाने के लिए 8,500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी. मामले की जांच के बाद 9 फरवरी 2018 को सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने अमित गिरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था.
विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) नीलम रात्रा की अदालत ने अभियोजन पक्ष के तर्कों और गवाहों के बयानों के आधार पर अमित गिरी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 13 (1) (डी) सपठित धारा 13 (2) के तहत दोषी मानते हुए 1,00,000 रुपये का अर्थदंड (प्रत्येक धारा के तहत), भुगतान न करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावासकी सजा सुनाई.सतर्कता विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने और किसी भी संदिग्ध मामले की शिकायत टोल-फ्री नंबर 1064 पर करने की अपील की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे